5 नवंबर 2014 - 17:50
रेमादी शहर पर ISIL (दाइश) का हमला नाकाम।

तकफ़ीरी गिरोह दाइश के आतंकवादियों ने मंगलवार को मिसाइल और मोर्टार गोले से लैस आठ वाहनों से रेमादी शहर के हदीसा क़स्बे पर हमला किया लेकिन शहर के उपनगरीय क्षेत्रों में स्वयंसेवी बलों ने क़बीले के जवानों की मदद से इस हमले को नाकाम बनाते हुए आतंकवादियों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया।

अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार तकफ़ीरी गिरोह दाइश के आतंकवादियों ने मंगलवार को मिसाइल और मोर्टार गोले से लैस आठ वाहनों से रेमादी शहर के हदीसा क़स्बे पर हमला किया लेकिन शहर के उपनगरीय क्षेत्रों में स्वयंसेवी बलों ने क़बीले के जवानों की मदद से इस हमले को नाकाम बनाते हुए आतंकवादियों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया।
इसी तरह सहायता पहुंचने से हदीसा क्षेत्र की नाकाबंदी भी ख़त्म हो गई, इस क्षेत्र की दाइश के आतंकवादियों ने नाकाबंदी कर रखी थी। इराकी सूत्रों ने बताया है कि हदीसा की स्थिति सामान्य है और आतंकवादी इस कसबे में प्रवेश करने में नाकाम कहे हैं।
एक और रिपोर्ट के अनुसारअल आतंकवादियों ने ज़मार शहर पर हमला किया लेकिन कुर्द पेश्मर्गा बलों ने उसे नाकाम बनाते हुए 40 से ज़्यादा आतंकवादियों को मौत के खाट उतार दिया।